शाहरुख खान: दिल्ली की सड़को से लेकर बॉलीवुड के बादशाह की अनकही कहानी अपने अंदाज मे ( Picture abhi baaki hai mere dost")
King khan शाहरुख खान, जिन्हें दुनिया किंग खाँ और "बॉलीवुड का बादशाह" के नाम से जानती है, सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की जीती-जागती मिसाल हैं। पठान की यात्रा दिल्ली की गलियों से शुरू हुई और आज वे दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। इस ब्लॉग में हम उनकी जिंदगी, संघर्ष, करियर, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानेंगे। शाहरुख खान का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा शाहरुख खान का जन्म कब और कहां हुआ इसकी जानकारी:- बादशाह शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। उनका परिवार मेरे हिसाब से तो ठीक ठाक परिवार मे हुआ था, जहां उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान एक स्वतंत्रता सेनानी थे और मां लतीफ फातिमा सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई कहां से की थी:- सेंट कोलंबस स्कूल, नई दिल्ली ये वही स्कूल है जिसमे और प्रसिद् लोगो ने पढाई की1941 में स्थापना हुई, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों है, जो ईसाई भाइयों की मंडली के भारतीय प्रांत द्वारा स्थापित किया गया है, जिसकी स्थापना एडमंड इग्नाटियस राइस(एक अंग्रेज) ने की थी। स्कूल क...